Wednesday, October 21st, 2026

यूपी एमएलसी चुनाव: दूसरे चरण की छह सीटों पर 19 उम्मीदवार, एक ने पर्चा वापस लिया

 लखनऊ

प्रदेश विधान परिषद के निकाय क्षेत्र की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के दूसरे चरण में छह सीटों पर शुक्रवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। इन छह सीटों में सिर्फ फैजाबाद सीट पर एक उम्मीदवार ने पर्चा वापस लिया।

अब इन छह सीटों पर कुल 19 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इनमें सर्वाधिक छह उम्मीदवार देवरिया सीट पर हैं। इनके अलावा गोण्डा, फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर सीट पर तीन-तीन, गोरखपुर-महाराजगंज, बलिया सीट पर दो-दो उम्मीदवार हैं। इन सभी सीटों पर पहले चरण की निर्विरोध चुन लिए गए उम्मीदवारों के बाद बाकी बचे प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला होगा।

 

#यूपी एमएलसी चुनाव

Source : Agency

पाठको की राय