Friday, October 23rd, 2026

उप्र : आज दिन अपराह्न ढाई बजे तक बंद रहेगी लखनऊ मेट्रो रेल सेवा

लखनऊ

होली के दिन बुधवार को लखनऊ मेट्रो रेल सेवा अपराह्न ढाई बजे तक बंद रहेगी। लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बुधवार को होली के दिन मेट्रो रेल सेवा अपराह्न दो बजकर 30 मिनट तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि ढाई बजे के बाद यह सेवा दोनों टर्मिनल चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा मेट्रो स्टेशन और मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन से शुरू होगी तथा सामान्य दिनों की तरह रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

 

 

#लखनऊ मेट्रो रेल सेवा

Source : Agency

पाठको की राय