Sunday, October 25th, 2026

UP: महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में हुई देरी तो कम्पनियां होंगी ब्लैक लिस्टेड, योगी ने अफसरों को लगाई फटकार

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई है। योगी ने विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण (EPC) मोड के तहत उनके रोलआउट को बदलने एवं सरल बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने अमेठी मेडिकल कॉलेज और पुलिस लाइंस के लिए काम शुरू करने में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि इन परियोजनाओं पर काम जल्द शुरू किया जाना चाहिए।
 

 

#योगी

Source : Agency

पाठको की राय