Thursday, October 22nd, 2026

यूपी चुनाव: योगी के मठ पहुंचे कर्मयोगी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना

रायपुर
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल योगी आदित्यनाथ के मठ पहुंच गए।

भूपेश बघेल ने गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उनके साथ छत्तीसगढ़ के विधायक कुंवर सिंह निषाद और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी भी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी मठ के महंत हैं।

बता दें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एआईसीसी ने यूपी विधानसभा चुनाव में प्रभारी बना कर बड़ी जिम्मेदारी दी है। बघेल लगातार यूपी का दौरा कर कांग्रेस को जीत दिलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

चुनाव प्रचार के लिए देवरिया जिले के भाटपार रानी रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गोरखनाथ की प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने गोरखपीठ को समरसता और भाईचारे की भारतीय परंपरा और संस्कृति का ध्वजवाहक‌ बताया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोरखनाथ मंदिर में करीब 20 मिनट तक रहे। उसके बाद उनका काफिला हवाई अड्‌डे के लिए रवाना हो गया। वहां से वे हेलीकॉप्टर से भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुए हैं।

 

#UP elections

Source : Agency

पाठको की राय