Wednesday, October 21st, 2026

अवैध धर्मांतरण मामले से जुड़े एक और आरोपी को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ
यूपी एटीएस ने अवैध धर्मांतरण मामले से जुड़े एक और आरोपी सरफराज अली जाफरी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। वह यूपी के अमरोहा का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के बाटला हाउस के ब्लाक सी में मकान लेकर रह रहा था।

सरफराज अली कलीम सिद्दीकी के ग्लोबल पीस सेंटर का काम देख रहा था। यह संस्था कलीम सिद्दीकी चलाता है जिसका काम अवैध धर्मांतरण की गतिविधियों को संचालित करना है।

जांच में पता चला कि सरफराज ग्लोबल पीस सेंटर के अलावा ह्यूमैनिटी फॉर आल, न्यू दिल्ली नामक संस्था के नाम पर कथित तौर पर सामाजिक कार्यों की आड़ में अवैध धर्मांतरण की गतिविधयां संचालित कर रहा था।

 

#UP ATS

Source : Agency

पाठको की राय