Wednesday, October 21st, 2026

यूपी विधानसभा चुनाव: मुलायम का आशीर्वाद लेने पहुंचे शिवपाल यादव, कहा- हम जीतेंगे 300 सीटें, मतदाताओं से की यह अपील

इटावा

उत्तर प्रदेश में आज तीसरी चरण के लिए मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं। इनमें अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव भी शामिल हैं। ऐसे में रविवार को पीएसपी नेता शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने अपने बड़े भाई और पूर्व सीएम का आशीर्वाद लिया। साथ ही दावा किया की उनके गठबंधन को 300 सीटों पर जीत मिलेगी। शिवपाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मुलायम यादव के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'हम सभी की प्रेरणा व ऊर्जा के स्रोत आदरणीय नेताजी से आशीर्वाद लिया।' बता दें कि शिवपाल इटावा जिले की अपनी पारंपरिक जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) (पीएसपी) ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है। वे साइकिल के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ बीजेपी ने विवेक शाक्य को उतारा है।
 

हमारे गठबंधन को मिलेंगी 300 सीटें

पीएसपी नेता शिवपाल यादव ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि हम इस चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेंगे। मुझे लगता है कि हमारे गठबंधन पीएसपी और समाजवादी पार्टी को लगभग 300 सीटें मिलेंगी।' इसके अलावा उन्होंने पूजा-अर्चना की क्योंकि तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। आज मतदाता उनकी किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद कर देंगे।

लोगों से की वोट डालने की अपील

शिवपाल सिंह यादव ने लोगों से यूपी के सर्वांगीण विकास के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'मेरी आप सभी से अपील है कि तरक्की, खुशहाली व यूपी के सर्वांगीण विकास के लिए आज अपना वोट डालने जरूर जाएं और लोकतंत्र में भागीदार बनें। तर्क, सहिष्णुता, मानवता की उर्वर जमीन पर हमारे लोकतंत्र का पौधा फले-फूले, स्वतंत्रता व समानता के मूल्य इसकी जड़ों को उर्वरता दें, ऐसी मंगलकामना।'

 

#यूपी विधानसभा चुनाव

Source : Agency

पाठको की राय