रीवा बैंक में सेंधमारी कर चोरी का असफल प्रयास
रीवा
जिले के त्योंथर चौकी अंतर्गत संचालित पीएनबी बैंक में बीती रात अज्ञात बदमाशों द्वारा सेंधमारी कर चोरी का असफल प्रयास किया गया है। सुबह होने पर सेंधमारी की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस और बैंक मैनेजर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। बताया गया है बैंक के पीछे वाली दीवार को तोड़कर अज्ञात बदमाश बैंक के लाकर तक पहुंचना चाहते हैं लेकिन वह अपने मंसूबे कामयाब नहीं हो सके पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध सेंधमारी का मामला दर्ज मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
क्या है मामला: मिली जानकारी में बताया गया है कि त्योंथर चौकी अंतर्गत पचामा मैं पीएनबी बैंक संचालित है जहां शाम को 6:00 बजे के बाद बैंक बंद हो जाता है सुरक्षा के नाम पर केवल बैंक में सीसीटीवी लगाए गए हैं पुलिस ने जानकारी देते सीसीटीवी में कैद हो गया है जिसे देख कर अज्ञात चोरों को नॉमिनेट करने का प्रयास किया जा रहा है।

पाठको की राय