Thursday, October 22nd, 2026

एकतरफा प्यार, रेहान ने मंदिर के बाहर लड़की का हाथ खींचा, भीड़ ने की जमकर की धुनाई

बरेली
 

बरेली में अलखनाथ मंदिर में दर्शन करके लौट रही कुंवरपुर की एक नाबालिग किशोरी को मलूकपुर के रहने वाले रेहान ने हाथ पर पकड़ कर जबरदस्ती खींचतान की। वहां मौजूद भीड़ ने आरोपी रेहान को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई। किला से पुलिस फोर्स पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मोहल्ला कुंवरपुर की 17 वर्षीय किशोरी  का कहना है, वह दर्शन करके जैसे ही अलखनाथ मंदिर के बाहर आई, तभी सड़क पर मौजूद आरोपी रेहान उसका पीछा करने लगा। जब वह नहीं रुकी, तो आरोपी युवक रेहान ने उसका हाथ पकड़कर खींचा। विरोध पर गाली गलौज और मारपीट करने लगा। जिससे वहां भीड़ जुट गई। कुछ राहगीरों ने आरोपी की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

किला पुलिस का कहना है, आरोपी मलूकपुर निवासी रेहान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा। लेकिन विवाद एक तरफा प्यार का बताया जा रहा है। कुछ लोगों ने लव जिहाद की बात पुलिस से कही तो पुलिस ने लव जिहाद से इनकार कर दिया।

 

 

#रेहान ने मंदिर

Source : Agency

पाठको की राय