Saturday, October 24th, 2026

अननैचुरल सेक्स, जासूसी और कई औरतों से अवैध संबंध; पत्नी ने इंजीनियर पति पर दर्ज कराई एफआईआर

गाजियाबाद

गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने केमिकल इंजीनियर पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने, उसकी जासूसी करने और अन्य महिलाओं से संबंध रखने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला ने सास-ससुर और देवर पर भी दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नंदग्राम थानाक्षेत्र के नूरनगर सिहानी निवासी महिला का कहना है कि उनकी शादी 10 दिसंबर 2020 को दरभंगा बिहार निवासी मैकेनिकल इंजीनियर केशव झा के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने लगभग 25 लाख रुपए खर्च किए थे। महिला का कहना है कि उनके समाज में शादी के दो-तीन साल बाद गौना होता है, लिहाजा केशव झा के साथ दिसंबर 2022 में गौना तय हुआ था। इस दौरान उनका पति बीच-बीच में 15 से 20 दिन उनके पास रहकर जाता था। 24 अगस्त 2021 को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद नवंबर 2022 में जब उसके परिजनों ने केशव और उसके पिता से गौने के बारे में कहा तो वह आगबबूला हो गए और विवाद शुरू कर दिया।

कई महिलाओं के साथ रिश्ते निकले

महिला का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी और 21 लाख रुपये नकद मिलने पर ही गौना करने की बात कही। दरभंगा जाने पर पता चला कि केशव के खिलाफ एक लड़की के अपहरण का केस दर्ज है। इसके अलावा केशव के कार्यस्थल सोलन हिमाचल जाने पर पता लगा कि वह वहां पर भी एक अन्य महिला के साथ पति-पत्नी के रूप में रह रहा है।

ऐप डाउनलोड कराकर मोबाइल किया हैक

महिला का आरोप है कि उसका पति गुजरात में जाकर ऑनलाइन जुआ का कारोबार करता है। उसने उनके मोबाइल में गोपनीय तरीके से ऐप स्पाईऐप डाउनलोड कर दिया, जिससे वह उनके मोबाइल पर आने वाली कॉल और मैसेज की जानकारी रखने लगा। महिला के मुताबिक, आरोपी पति उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था। महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे का कहना है कि महिला के पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

#अननैचुरल सेक्स

Source : Agency

पाठको की राय