Sunday, October 25th, 2026

अज्ञात युवक ने मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या कर ली

जगदलपुर

बस्तर जिला मुख्यालय में बोधघाट थाना क्षेत्र अंर्तगत लामनी रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या कर ली है। सोमवार सुबह पुलिस को मिली सूचना पर मौके में पंहुचकर  कार्यवाही उपरांत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकॉज भेज दिया गया है। फिलहाल युवक की पहचान नही हो सकी है। मृतक युवक के परिजनों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है, साथ ही युवक की पहचान नही होने के कारण उसके फोटो को थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी वरिष्ठ अधिकारी को भेजने के साथ ही अन्य सोसल मीडिया ग्रुप में भी शेयर किया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय