Sunday, October 25th, 2026

अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत

कांकेर

भानुप्रतापपुर विकासखंड के कच्चे चौकी क्षेत्र अंर्तगत ग्राम भैसमुंडी के निकट आज सुबह 4 बजे दल्ली राजहरा से अंतागढ़ जाने वाली यात्री ट्रेन की चपेट में एक युवक आ गया, जिससे अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी हैं। कच्चे चौकी के एसआई संदीप बंजारे ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है, मृतक युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय