एक्ट्रेस स्वेता तिवारी का पीछा करते हुए घर में घुसे अनजान लोग
मुंबई
टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस स्वेता तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बिल्डिंग के मेन गेट से अपने अपार्टमेंट की ओर जाते हुए दिख रही हैं। स्वेता तिवारी का पीछा करते हुए कुछ लोग उनके साथ-साथ दरवाजे से अंदर की ओर घुसने की कोशिश करते हैं।
जैसे ही स्वेता को उनके पीछा करने वालों का आभास होता है वो पीछे मुड़कर गुस्से वाला रिएक्शन देती हैं। स्वेता तिवारी गुस्से में बोलती हैं कि कहां से आ जाते हैं? मेरे पीछा करना बंद करो। इसके बाद एक्ट्रेस को अंदर की पर जाते हुए देखा गया है। वायरल वीडियो में स्वेता तिवारी प्रिंटेड को-ओर्ड सेट पहने हुए हैं और हाथ में कॉफी का मग पकड़ें हैं। स्वेता तिवारी के साथ हुआ ये वाकया कैमरे में कैद हो गया है। स्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो स्वेता तिवारी अपने सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। रोहित शेट्टी की उपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी।

पाठको की राय