Tuesday, October 20th, 2026

अज्ञात लोगों ने सब्जी मंडी जसूर में धुना अकाउंटेंट, पुलिस ने किया मामला दर्ज

नूरपुर
नूरपुर थाना के तहत सब्जी मंडी जसूर में कार्यरत एक अकाउटेंट को अज्ञात लोगों ने वेस बैट से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार शेर सिंह पुत्र बघेल सिंह निवासी मठोली ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई की दोपहर के समय जब वह अपनी ड्यूटी कर बाइक पर घर जा रहा था तो सब्जी मंडी गेट पर सफेद रंग की गाड़ी में सवार चार लड़कों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा सिर पर बेस बैट से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि वह लड़कों का नाम नहीं जानता है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 323,34 आइपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

यह बोले डीएसपी
डीएसपी सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की धरपकड़ जारी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को भी नहीं है। पुलिस आरोपितों को तलाश रही है। अज्ञात आरोपितों की जल्द धरपकड़ होगी।

 

 

#Unknown people

Source : Agency

पाठको की राय