Sunday, October 25th, 2026

अज्ञात नवजात शिशु मिला केन नदी की झाड़ियों में तेदुलीब होटल के निकट

छतरपुर
बमीठा थाना-के अंतर्गत आने वाले चंद्रनगर चौकी के पास NH39 पर केन नदी के पास एक नवजात शिशु (बालक) मिला बमीठा थाना प्रभारी अरविंद्र सिंह दांगी जननी सुरक्षा 108 के साथ मौके से प्राथमिक चिकित्सा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चन्द्रनगर में लाए और बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है डॉ शैलेंद्र सिंह ने जाँच की और बच्चे का बजन कम है जिसकों पीलिया के कुछ लक्षण बताए हैं जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला छतरपुर हॉस्पिटल शिशु रोग विशेषज्ञ के लिए रेफर किया आखिर कैसे मां बाप हैं जो नवजात शिशु को केन नदी के पास छोड़ गए लगता नवजात शिशु के माता-पिता को जरा भी रहम नहीं है कि नन्हा सा बालक छोड़ कर चले गए ऐसे माता-पिता को शासन और प्रशासन द्वारा कठोर का कार्रवाई की जाए जिससे नवजात  कभी कोई माता-पिता अपने जिगर के टुकड़े को ना छोड़ने कि कोशिश न करे।

 

Source : Agency

पाठको की राय