हर जिले के मैरिट वाले बच्चे का सम्पूर्ण खर्च उठायेगी युनिवर्सिटी
उज्जैन
मध्य प्रदेश के कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने ऐलान किया है कि हर जिले के मैरिट वाले एक बच्चे का सम्पूर्ण खर्च वीआईटी युनिवर्सिटी उठायेगी।इतना ही नहीं एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं के मेरिट में आने वाले छात्रों को 2 लाख तक का पुरस्कार भी दिया जाएगा।
उज्जैन के अभिरंग नाट्यगृह कालिदास अकादमी में उभरता राठौर समाज मिशन द्वारा वर्चुअल राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि समाज के उभरते बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिये इस प्रकार के आयोजन से समाज को लाभ होता है। प्रत्येक जिले के एक बच्चे का सम्पूर्ण खर्च सीहोर जिले के आष्टा में स्थित वीआईटी युनिवर्सिटी उठायेगी।
उच्च शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर राठौर समाज के पांचवे आयोजन में 10वी व 12वी में प्रदेश की मेरिट में आये छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और प्रतीकात्मक रूप से हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी के 10 छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि “प्रथम आओ, 1 लाख रुपये का पुरस्कार पाओ”” के अनुसार कक्षा 10 वी -12 वी में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले मप्र के 131 बच्चो को लगभग 2 लाख रुपए के नगद पुरस्कार व डिजिटल प्रमाणपत्र का वितरण किया जायेगा।

पाठको की राय