Wednesday, October 21st, 2026

पुष्प सज्जा में दिखी फूलो का गुलदस्ता व बास्केट की अनूठी कला

रायपुर

प्रगति महाविद्यालय में जैज 2022 के दूसरे दिन पुष्प सज्जा एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रगति महाविद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम में पुष्प सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। जो काफी आकर्षक एवं मनोरंजन था। प्रतिभागियों ने फूलों का गुलदस्ता एवं बास्केट के द्वारा पुष्प सज्जा कला का अनूठा परिचय दिया। इस अवसर पर निर्णायकगण श्रीमती मंजू साहू एवं श्रीमती मीरा गुप्ता रही।  

कार्यक्रम की अगली कड़ी में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किया। हिन्दी की लोकप्रियता, विद्यार्थी और राजनीति, कोविड के प्रभाव, कबीर के दोहे,मेरा प्रिय खिलाड़ी, मेरा प्रिय राजनेता, मेरा प्रिय अभिनेता, वैश्विक आतंकवाद, नक्सलवाद, शास्त्रीय संगीत, पाश्चाव्य संगीत जैसे विषय पर अपने विचार व्यक्त किए एवं अपने विचारों को व्यक्त कर विद्यार्थियों ने बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर निर्णायकगण डॉ. मुकेश शाह एवं श्रीमती अंजु मेश्राम रही है।

इस अवसर में प्राचार्य डॉ. सौम्या नैयर ने विद्यार्थियों को उनकी अद्भुत कला एवं प्रतिभा की प्रशंसा की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये।  इस अवसर में कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापको की साराहरनीय भूमिका रही। जिसमें सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं समस्त समूह प्रभारी उपस्थित थे, जिन्होनें कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।   

 

Source : Agency

पाठको की राय