Wednesday, October 21st, 2026

केन्द्र के मंत्री कर रहे हैं छत्तीसगढ़ की अनदेखी - भूपेश

रायपुर
धान खरीदी के मुद्दे पर केंद्रीय खाद्य मंत्री से मुलाकात का समय नहीं मिलने को लेकर सूबे की राजनीति गरमा रही है। मुख्यमत्री भूपेश बघेल इस अनदेखी पर भड़के हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने कहा, इसका मतलब है कि ये लोग अब जाने वाले हैं। प्रजातंत्र में अलग-अलग दल की सरकारें रही हैं। राज्य के मंत्रियों से मिलना, मुख्यमंत्री से बात करना सामान्य परंपरा है। राज्य के मंत्रियों को मिलने का समय न देना ऐसा है कि उनके जाने के दिन आ गए हैं। अगर आपको राज्य के मंत्रियों से भी मिलने का समय नहीं है तो आपका घमंड सातवें आसमान पर है। जनता इसे देख रही है।

हिमाचल, हरियाणा और कर्नाटक की जनता ने सबक सिखाया है। तीन चुनावों में ये हारे हैं तो पेट्रोल-डीजल की कीमत 5 रुपए कम हुई है। पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। अगर इसमें निपटे तो समझ लीजिए कि पेट्रोल और डीजल के दाम 2014 से पहले की स्थिति में आ जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिन के प्रवास पर उत्तरप्रदेश के बांदा गए हैं। वे वहां कांग्रेस कार्यकतार्ओं-पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 23 नवंबर को प्रस्तावित प्रतिज्ञा यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों से 2020 में वेतन समझौता हुआ था। उम्मीद थी कि दिवाली तक उसका फायदा मिल जाएगा। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। वे खुद तीन-चार बार केंद्रीय इस्पात मंत्री को फोन कर चुके। वे फोन भी नहीं उठा रहे। कॉल बैक भी नहीं कर रहे।

 

#Bhupesh

Source : Agency

पाठको की राय