Tuesday, October 20th, 2026

केंद्रीय मंत्री तोमर ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

ग्वालियर
ग्वालियर-चंबल संभाग में लगातार हो रहीं बारिश के कारण बाढ़ का कहर बना हुआ हैं। हजारो लोगों को रेस्क्यू आॅपरेशन करके निकाल लिया गया हैं। जबकि कई लोगों के अभी भी फसे होने की आशंका हैं। इनकी तकलीफों का जायजा लेने के लिए आज केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश के उद्यानिकी मंत्री और श्योपुर जिले के प्रभारी भारत सिंह कुशवाह ने आज बाढ़ग्रस्त गांवों का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान नेताद्वय ने अफसरों से साफ कह दिया कि बाढ़ पीड़ितों के खाने और पीने का इंतजाम युद्धस्तर पर किया जाए और उनके ठहरने के लिए भी व्यवस्था की जाए।

 

#Union Minister Tomar

Source : Agency

पाठको की राय