Tuesday, October 20th, 2026

मकर संक्रांति पर केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने 75 लाख लोगों के साथ किया सूर्य नमस्कार

दिसपुर
आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मकर संक्रांति के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत सूर्य नमस्कार किया। सर्बानंद सोनोवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 लाख लोगों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार के प्रदर्शन में हिस्सा लिया। जिसका वीडियो भी जारी किया गया है। आयुष मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत 14 जनवरी को वैश्विक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसके तहत आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सूर्य नमस्कार में हिस्सा लिया। हालांकि सर्बानंद सोनोवाल ने कहा था कि उन्हें उम्मीद हैकि इसमें एक करोड़ लोग भा लेंगे।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, मकर संक्रांति के अवसर पर हमने सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में दुनियाभर से लगभग करीब 75 लाख लोग शामिल हुए हैं और इसे सफतला दिलाने में मदद करेंगे। भारत और विदेशों के सभी प्रमुख योग संस्थान, इंडियन योग एसोसिएशन, नेशनल योग स्पोर्ट्स फेडरेशन, योग सर्टिफिकेशन बोर्ड, एफआईटी इंडिया, और कई सरकारी और गैर-सरकारी संगठन ने इस आयोजन में भाग लिया है। SAI के खिलाड़ी और कर्मचारी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

गुरुवार (13 जनवरी) को एक आभासी प्रेस बैठक में, आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा था कि मकर संक्रांति पर सूर्य नमस्कार प्रदर्शन कोविड-19 के संक्रमण के दौरान अधिक प्रासंगिक है। सर्बानंद सोनोवाल ने कहा था, यह एक सिद्ध तथ्य है कि सूर्य नमस्कार जीवन शक्ति और प्रतिरक्षा का निर्माण करता है और इसलिए कोरोना को दूर रखने में सक्षम है। हमने कार्यक्रम में भाग लेने वाले 75 लाख लोगों का लक्ष्य रखा है, लेकिन पंजीकरण और हमारी तैयारियों को देखते हुए, मुझे एक करोड़ की सीमा को पार करने की उम्मीद है।'' उन्होंने कहा, "आयुष मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन और मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम की शुरुआत की है।"
 

 

#सूर्य नमस्कार

Source : Agency

पाठको की राय