Monday, October 19th, 2026

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी ने मध्यप्रदेश में भाजपा को दिया समर्थन

भोपाल
 भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की है।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की मध्यप्रदेश इकाई ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देते हुए प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के निर्देश पर पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को पत्र भेजकर समर्थन देने की घोषणा की है।

 

Source : Agency

पाठको की राय