Wednesday, October 21st, 2026

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ को धमकी देते हुए उनसे बतौर रंगदारी 50 लाख रुपये की मांग की

रांची
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ को धमकी देते हुए उनसे बतौर रंगदारी 50 लाख रुपये की मांग की गई है। यह धमकी भरा मैसेज सांसद सेठ के मोबाइल में बीते शुक्रवार को दिन में आया था।

बताया जा रहा है कि इस समय सेठ दिल्ली में एक बैठक में शिरकत कर रहे थे, लेकिन उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दिल्ली के डीसीपी को दी। डीसीपी ने सेठ से मुलाकात कर सारी जानकारी ली और इसकी जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला कि जिस नंबर से धमकी भरा मैसेज आया था, उसका लोकेशन राजधानी रांची के कांके इलाका में मिला।

इसके बाद झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता को जानकारी दी गयी। इस मामले में झारखंड पुलिस दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है और अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। धमकी भरे मैसेज आने के बाद से ही पुलिस के साथ प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ।

मामले में संजय सेठ ने बताया कि शुक्रवार शाम को मेरे मोबाइल फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का धमकी भरा मैसेज आया। सेठ ने आगे बताया कि उन्होंने शुक्रवार शाम को ही दिल्ली के डीसीपी को सूचना दे दी थी। डीसीपी ने उनसे मुलाकात की और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

#Union Defence Minister Sanjay Seth

Source : Agency

पाठको की राय