केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एक दिवसीय प्रवास पर आज मुरैना और पोरसा आयेंगे
मुरैना
केन्द्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं मुरैना-श्योपुर के सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर एक दिवसीय प्रवास पर 19 जून 2021 को मुरैना एवं पोरसा के प्रवास पर रहेंगे।
मंत्री तोमर दोपहर 12 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर 1 बजे मुरैना पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी समीक्षा नवीन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में करेंगे। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री अपरान्ह 3 बजे मुरैना से पोरसा के लिये रवाना होंगे। तोमर पोरसा में सायं 4 बजे सीएससी पोरसा में आॅक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन करने के पश्चात् पोरसा में ही बागवानी माॅडल ब्लाॅक का शिलान्यास भी करेंगे। केन्द्रीय मंत्री तोमर सायं 6 बजे पोरसा से मेहगांव के रास्ते होते हुये ग्वालियर के लिये प्रस्थान करेंगे।
#केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर

पाठको की राय