Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़-जशपुर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने दी बड़ी सौगात, CM साय की मांग पर बनेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम

जशपुर/रायपुर.

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया आज जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने जशपुर को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने सीएम साय की मांग पर जिले में खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि इसी स्टेडियम में खेला हुआ आदिवासी खिलाड़ी ओलंपिक खेलेगा. यही शुभकामना है.

बता दें, बिरसा मुंडा जयंती (15 नवंबर) के उपलक्ष्य में आज जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया पदयात्रा के लिए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम साय कर रहे हैं, जिसमें कई केबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ 10,000 से अधिक ‘माई भारत यूथ वालंटियर्स’ भी शामिल हुए हैं. इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, आदिवासी नायकों को श्रद्धांजलि और अनेक कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया है.

 

#Chhattisgarh-Jashpur#Mansukh Mandaviya#Union Minister

Source : Agency

पाठको की राय