Monday, October 26th, 2026

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह आज करेंगे पुलिस आवासीय एवं प्रशासकीय भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

भोपाल
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को रवीन्द्र भवन में अपरान्ह 3.30 बजे "मुख्यमंत्री पुलिस आवास" योजना में पुलिसकर्मियों के आवास गृहों और प्रशासकीय भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा विशिष्ट आतिथि होंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह 261 करोड़ 69 लाख की लागत वाले 1304 आवासीय भवनों और 67 करोड़ 91 लाख की लागत वाले 54 प्रशासकीय भवनों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 34 करोड़ 68 लाख की लागत के 168 आवसीय भवनों और 51 करोड़ 12 लाख की लागत वाले 54 प्रशासकीय भवनों का शिलान्यास करेंगे।

पुलिस परिवारों से भी मिलेंगे
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह आवास गृहों और प्रशासकीय भवनों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पुलिस परिवारों से भी मिलेंगे।

 

 

#Union Home Minister Shah

Source : Agency

पाठको की राय