Saturday, October 24th, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सरगना शरद पवार हैं

पुणे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सरगना शरद पवार हैं। मुझे इस बारे में कोई भ्रम नहीं है। अगर, किसी ने इस देश में भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाने का काम किया है, तो वह शरद पवार हैं। मैं खुले तौर पर कह सकता हूं कि आप हम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन इस बार आपका झूठ काम नहीं करेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ने कहा कि देश में 60 साल में पहली बार किसी नेता को तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने का गौरव मिला है। हमारे नेता नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बने। विपक्ष में बैठने वाले कौन लोग हैं? मैंने बहुत से लोगों को जीतने के बाद अहंकारी होते देखा है, लेकिन राहुल गांधी दुनिया को एक अनोखा उदाहरण दे रहे हैं, वह हारने के बाद अहंकारी हो गए।

पीएम मोदी ने आरक्षण को किया मजबूत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में कई भ्रांतियां फैलाई गईं, लेकिन हमें उनकी (विपक्ष) गलतफहमियों में नहीं आना चाहिए। उन्होंने (विपक्ष) कहा कि बीजेपी आरक्षण खत्म कर देगी, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि पूर्ण बहुमत होने के बावजूद आरक्षण को मजबूत करने का काम हमारे नेता किया।

शरद पवार पर बोला हमला
अमित शाह ने कहा कि उन्होंने (विपक्ष ने) संविधान का मुद्दा उठाया, लेकिन हमने जवाब नहीं दिया। पवार साहब एक नया भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार आती है, तो मराठों को आरक्षण मिलता है। शरद पवार की सरकार आती है, तो मराठा आरक्षण गायब हो जाता है।

चुनाव जीतने के लिए गढ़ रहे फर्जी कहानियां
अमित शाह ने आगे कहा कि अगर, किसी पार्टी ने समाज के हर वर्ग को न्याय देने का काम किया है, तो वह भारतीय जनता पार्टी है। पिछले दस वर्षों में एक किलो भी दूध पाउडर का आयात नहीं किया है। अगले पांच वर्षों में एक ग्राम भी दूध पाउडर का आयात नहीं किया जाएगा। लोग चुनाव जीतने के लिए फर्जी कहानियां गढ़ना चाहते हैं।
कसाब को बिरयानी खिलाने वालों का उद्धव कर रहे समर्थन
अमित शाह ने कहा कि यह औरंगजेब फैन क्लब देश की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकता। यह औरंगजेब फैन क्लब कौन है? यह (महा विकास) अघाड़ी है और उद्धव ठाकरे औरंगजेब फैन क्लब के नेता हैं। वह बाला साहेब का वारिस कहते हैं। आप उन लोगों के साथ बैठे हैं, जिन्होंने कसाब को बिरयानी खिलाई। उद्धव ठाकरे उन लोगों की गोद में बैठे हैं, जो पीएफआई का समर्थन करते हैं। आपको शर्म आनी चाहिए।

 

#Union Home Minister Amit Shah

Source : Agency

पाठको की राय