Friday, October 23rd, 2026

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री शाह आज छिंदवाड़ा आयेंगे

भोपाल

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 मार्च को छिंदवाड़ा जिले के भ्रमण पर रहेंगे। शाह दोपहर 2:10 बजे जिले की तहसील हर्रई की ग्राम पंचायत आंचलकुंड पहुँचेंगे और आंचलकुंड दादा दरबार में पूजन-अर्चन करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केन्द्रीय मंत्री शाह की अगवानी करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री शाह दोपहर 2:40 बजे आंचलकुंड से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे एस.ए.एफ. ग्राउंड छिंदवाड़ा पहुँचेंगे और पुलिस ग्राउंड छिंदवाड़ा में आयोजित जन-सभा में शामिल होंगे। शाह अपरान्ह 4:25 बजे अन्य स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत कर शाम 5.30 बजे नागपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

 

 

#amit

Source : Agency

पाठको की राय