Tuesday, October 20th, 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज मऊगंज एवं जबलपुर जिले के प्रवास पर

भोपाल.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 14 नवंबर को मऊगंज एवं जबलपुर जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान अमित शाह जनसभा एवं रोड-शो में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 3 बजे मऊगंज जिले की देवतालाब विधानसभा के स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह शाम 4.40 बजे जबलपुर पश्चिम विधानसभा के दादा बाड़ा मैदान मेडिकल में जनसभा को संबोधित करने के पश्चात् जबलपुर उत्तर-मध्य विधानसभा एवं जबलपुर पूर्व विधानसभा में आयोजित रोड-शो में शामिल होंगे।

 

#Union Home Minister Amit Shah

Source : Agency

पाठको की राय