Monday, October 26th, 2026

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का पचमढ़ी आगमन

भोपाल 
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का शनिवार को पचमढ़ी आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव भी मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल एवं श्री जगदीश देवड़ा सहित नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा,  सांसद श्री वीडी शर्मा, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, विधायक श्री विजयपाल सिंह, श्रीमती प्रीती पवन शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय