Thursday, October 22nd, 2026

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे, सीतामढ़ी में खिलने का किय दावा 'कमल'

दरभंगा/सीतामढ़ी.

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी शंखनाद करने दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दर्जनों कार्यकर्त्ताओ के साथ उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हेलीकॉप्टर से सीतामढ़ी के लिए रवाना हो गए। रक्षा मंत्री वापस दोपहर तीन बजे दरभंगा आयेंगे। वह शिवनगर घाट स्थित प्लस टू स्कूल में एक बड़े सभा को सम्बोधित करके चुनाव का आगज करेंगे। इसके भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी तैयारी कर रखी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) सीतामढ़ी पहुंच गए हैं। वे दरभंगा एयरपोर्ट से हेलिकाप्टर से सीधे पुनौराधाम पहुंचे। यहां पहुंचकर वे पहले जानकी जन्मस्थली पुनौराधाम का दर्शन एवं पूजन करने गए। रक्षा मंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, इसके बाद यहां से वे सीधे द्वारका पैलेस के लिए निकल जाएंगे। वहां पर चाय-नाश्ते के बाद बुद्धिजीवियों के साथ संवाद करेंगे। पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव का वे सीतामढ़ी से शंखनाद करेंगे। जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पुनौराधाम मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में माता सीता की पूजा-अर्चना की। उनके साथ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद थे। महंत कौशल और अन्य पुजारी ने पूजा-अर्चना कराई। इससे पहले दरभंगा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया था। राजनाथ सिंह ने मंदिर परिसर में कहा कि सीतामढ़ी में कमल खिलेगा। मंदिर के पास तालाब है और तालाब में कमल ही खिलते हैं। जानकी जन्मभूमि पर तालाब (सीता कुंड) है इसलिए यहां कमल खिलना स्वाभाविक है। रक्षा मंत्री सिंह जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम में पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हर जगह उत्साह का माहौल है। लोग फिर नरेंद्र मोदी को देश की कमान सौंपने को तैयार हैं। डिया कर्मियों की ओर से पूछे गए सवाल पर रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं राजनीतिक घोषणा तो नहीं कर सकता, लेकिन कह सकता हूं कि सीतामढ़ी का भी सर्वांगीण विकास होगा। इससे पूर्व जानकी जन्मस्थली पुनौराधाम में रक्षा मंत्री ने पूजा-अर्चना की। सीता कुंड पहुंचकर आरती भी की। आरती के बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा भी की। इसके बाद भारतीय जनता पर्टी की ओर से आयोजित बुद्धिजीवियों के साथ संवाद में शामिल होने के लिए निकल गए।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इससे पहले रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर जिले के सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से इसको लेकर व्यापक तैयारी की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी समेत अन्य अधिकारी सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। करीब 52 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। हेलीपैड से लेकर जानकी जन्म भूमि पुनौराधाम एवं पुनौराधाम से लेकर संवाद स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। पुनौराधाम मन्दिर जाने वाले मार्ग पर तैनात सुरक्षा कर्मी। इसके अलावा शहर के कई स्थानों पर पुलिस की तैनाती कर सुरक्षा दृष्टिकोण से जांच की जा रही है। कई स्थानों पर बैरिकेड भी लगाए गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एसपीजी सुरक्षा है, इसलिए प्रशासन एसपीजी से समन्वय स्थापित कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था में जुटी है। रक्षामंत्री के कार्यक्रम को लेकर एसपीजी का विशेष दस्ता भी कार्यक्रम स्थल को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। सुरक्षा को लेकर विशेष नजर रख रही है।

नेपाल बार्डर पर भी बढ़ाई गई सुरक्षा जांच
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को लेकर सीतामढ़ी जिले से सटे नेपाल बार्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने वाले वाहनों एवं लोगों की पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही उन्हें भारतीय क्षेत्र में प्रवेश दिया जा रहा है। सोनवर्षा के हनुमान चौक बार्डर, बैरगनियां, भिट्ठा मोड़, कनमा आदि बार्डर पर भी सुरक्षा के लिहाज से जांच पड़ताल तेज कर दी गई है। श्वान दस्ता की मदद से एसएसबी के जवान वाहनों की पड़ताल में पिछले दो दिनों से जुटे हुए हैं। बुधवार को भी यह विशेष जांच जारी रहेगी।

स्वागत में बनाए गए तोरणद्वार, झंडे, बैनर से पटा इलाका
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए हैं। पुनौराधाम समेत आसपास के इलाके को पार्टी के कमल फूल वाले झंडे से पाट दिया गया है। जगह-जगह बड़े होर्डिंग और कटआउट लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी बड़े-बड़े कट आउट लगाए गए हैं। रक्षामंत्री के द्वारा माता सीता की जन्म भूमि पर पूजा अर्चना करने को लेकर पुनौराधाम मंदिर को फूलों से विशेष रूप से सजाया गया है। वही बैरिकेडिंग भी की गई है। रक्षामंत्री सीता कुंड की आरती भी करेंगे। इसको लेकर भी प्रबंध किए गए हैं। हंत कौशल किशोर दास और मंदिर के अन्य पुजारियों के द्वारा पूजा-अर्चना और आरती कराई जाएगी। इस वजह से सीता कुंड एवं आसपास साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं भी की गई है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर पुनौराधाम में ही हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। जहां वे पहुंचेंगे और वहीं से आगे के लिए रवाना होंगे। भवन निर्माण विभाग के अभियंता की देखरेख में यह निर्माण कार्य कराया गया है। नगर निगम की ओर से विशेष साफ-सफाई आसपास के इलाके में कराई जा रही है।

 

#Worship in the temple of Sitamata in Sitamarhi#Defense Minister#Rajnath Singh claimed#'lotus' has blossomed.

Source : Agency

पाठको की राय