Wednesday, October 21st, 2026

चार किसानों को केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया सम्मानित, मिला पादप जिनोम पुरस्कार

रायपुर
छत्तीसगढ़ के चार किसानों को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पादप जिनोम संरक्षण पुरस्कार- 2021 से बुधवार को सम्मानित किया। जिनमें जांजगीर-चांपा के कृषक दीनदयाल यादव को 36 भाजियों के संरक्षण करने, जांजगीर-चांपा के ही हेतराम देवांगन को साईं करेला और साईं लौकी के संरक्षण को लेकर, बीजापुर के कृषक लिंगूराम ठाकुर को धान की विलुप्त प्रजाति के संरक्षण पर और बालोद के ग्राम अरकार निवासी कृषक संजय प्रकाश चौधरी को जैविक खेती और सुगंधित धान की जैविक विधि के लिए पुरस्कृत किया गया। इन किसानों को पुरस्कार दिलाने में कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के कृषि विज्ञानी डा. दीपक शर्मा की महती भूमिका रही है। उनके मार्गदर्शन में इसके पहले भी 11 किसानों को इस तरह के पुरस्कार मिल चुके हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय