Tuesday, October 20th, 2026

कच्चे मकान की दीवार तोड़ कर अंदर घुसे अज्ञात चोरों ने फैलाई दहशत

14 बकरियां चोरी कर 3 को उतारा मौत के घाट

नगर के वार्ड क्रमांक 5 की घटना, पुलिस को दी गई सूचना कराया गया पीएम
पलेरा

बीती रात नगर के वार्ड क्रमांक 5 में रहने वाले चिंतामन यादव के घर अज्ञात चोरों ने कच्चे मकान की दीवार तोड़कर 14 बकरियां चोरी करते हुए तीन बकरियों को मौके पर मौत के घाट उतार दिया। चोरी की वारदात को अंजाम देकर अज्ञात आरोपी 14 बकरियों को लेकर मौके से फरार हो गए। सुबह वार्ड क्रमांक 5 में गला कटी हुई तीन बकरियों को देखकर नागरिकों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।

जिसके उपरांत मृत अवस्था में पड़ी हुई बकरियों का पशु चिकित्सकों के द्वारा पीएम कराया गया। उक्त घटना को लेकर नागरिकों के द्वारा तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय