Thursday, October 22nd, 2026

नरियरा में पेयजल आपूर्ति में भेदभाव करना दुर्भाग्यपूर्ण

नरियरा
जांजगीर चाम्पा जिले के सबसे बड़े ग्राम पंचायतों में से एक ग्राम नरियरा में पानी की दो टंकिया होने के बावजूद भी यहा जल आपूर्ति मे भेदभाव किया जा रहा है जिससे ग्रामीणजनो को परेशानिया हो रही है।

जल आपूर्ति के लिए ग्राम में 2 पानी टँकी है एक पंचायत की और एक के एस के महानदी पावर कम्पनी का है, किंतु समस्या यही से शुरू हो जाती कारखाना प्रबन्धन द्वारा संचालित पानी टंकी से कुछ हिस्सों में नि:शुल्क और नियमित पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है और आधे गांव को बाल्टी भर पानी नसीब नही होता। पंचायत की पानी टंकी में जो समस्या है उसका हल निकालने पंचायत प्रतिनिधि गम्भीर नही है उक्त टंकी के संचालन में भारी भेदभाव है।

ग्राम मे अनेक स्थानो मे यह आलम है कि वहा पर पानी बेवजह बेकार मे ही बहते रहता है। इससे बड़ी समस्या पानी टँकी के आॅपरेटरों एवं जल शुल्क के वजह से भी होती है क्योंकि आधे गांव में नि:शुल्क पानी दिया जाता है तो उक्त टंकी के कनेक्शनधारी भी नि:शुल्क पानी की मांग करते है, और आॅपरेटरों को नियमित रूप से वेतन नही दिया जाता तो वह भी आये दिन हड़ताल कर देते है, कहा जाए तो पेयजल की आपूर्ति को लेकर पंचायत बिल्कुल भी गंभीर नही है। श्रमिक नेता बलराम गोस्वामी ने कहा कि इस बारे मे पहले बडे अफसरो के पास शिकायत कर इस समस्या का निवारण करने का प्रयास किया जायेगा।अगर  यदि इसके बाद भी हालातो मे सुधार नही हुआ तोपेयजल के लिए भी लोगो को सड़क पर उतरना पड़ जायेगा।

 

#drinking water

Source : Agency

पाठको की राय