Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों को 25 सौ रूपए मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

रायपुर
 छत्तीसगढ़ के आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बेरोजगारों के लिए यह अच्छी खबर है। सरकार ने इस वर्ग के युवाओं को ढाई हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान किया है।

राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को विधानसभा में वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत करते हुए ऐलान किया कि 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवा जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख से कम है, उन्हें 25 सौ रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भत्ता 6500 से बढाकर 10 हजार किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 3550 से बढ़ाकर पांच हजार किया गया।

छत्तीसगढ़ के भरोसे का बजट 2023 के ब्रीफकेस के साथ मुख्यमंत्री बघेल विधानसभा में पहुंचे। जिस ब्रीफकेस में बजट लेकर बघेल सदन में पहुंचे वह शहरी गोठान में निर्मित गोबर पेंट से छत्तीसगढ़ी कला में छत्तीसगढ महतारी एवं कामधेनु का भित्तीचित्र है। भित्तीचित्र छत्तीसगढ़ के शहरी गौठान में निर्मित गोबर पेंट से बनाया गया।

 

 

#बेरोजगारी भत्ता

Source : Agency

पाठको की राय