उद्यम क्रांति योजना में 1400 बेरोजगारों लोन मात्र 45 दिनों में
इंदौर
प्रदेश के सबसे बड़े कारोबारी शहर इंदौर में 1400 बेरोजगारों को बिना बैंक गारंटी के सरकारी योजना के तहत 2500000 रुपए तक का लोन मात्र 45 दिनों में दिलाने के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत लोन के ब्याज पर सब्सिडी भी मिलेगी। मार्गदर्शन शिविर दिनांक 14 फरवरी से शुरू होंगे। 1400 का टारगेट पूरा होते ही शिविर बंद कर दिए जाएंगे।
इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह की ओर से है बताया गया है कि जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र द्वारा मार्गदर्शन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 14 फरवरी को इंदौर से शुरुआत होने के बाद 15 फरवरी को महू, 17 फरवरी को सांवेर, 18 फरवरी को देपालपुर और उसके बाद राऊ, बिजलपुर व कम्पेल में कैंप लगाए जाएंगे। निर्धारित किया गया है कि आवेदन करने के 45 दिन के भीतर लोन की रकम हितग्राही के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
- Madhya Pradesh Mukhyamantri Udyami Kranti Yojana
- - योग्यता:- 12वीं पास
- - अतिरिक्त योग्यता:- जिस उद्यम के लिए लोन चाहिए उस की पात्रता।
- - अधिकतम आय सीमा:- पूरे परिवार की वार्षिक आय ₹1200000 से अधिक नहीं।
- - कितना लोन मिलेगा:- ₹100000 से लेकर ₹2500000 तक।
- - कहां संपर्क करें- जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र।
- - आयु सीमा:- 18 वर्ष से 40 वर्ष तक।
- - किस काम धंधे के लिए लोन मिलेगा:- लोडिंग रिक्शा, टैक्सी, जेसीबी, दुकान, लघु उद्योगों के लिए। थोक कारोबार और सर्विसेज वाले काम के लिए भी लोन मिलेगा।
- - आवश्यक दस्तावेज:- 12वीं की मार्कशीट, वोटर कार्ड, समग्र आईडी, आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट और कोटेशन।
- - किस बैंक से लोन मिलेगा:- सभी सरकारी बैंक की जो योजना से अनुबंधित हैं।
- - बैंक का चुनाव कौन करेगा:- हितग्राही अपने पसंदीदा बैंक का नाम बता सकते हैं।

पाठको की राय