Wednesday, October 21st, 2026

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पंजाब का ये जिला पहले नंबर पर..

लुधियाना
केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन को लेकर जो रैंकिंग की गई है उसमें लुधियाना पंजाब में पहले नंबर पर पहुंच गया है। यहां बताना उचित होगा कि शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 2015 के दौरान स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मार्क किए गए पहले 100 शहरों में लुधियाना का नाम शामिल किया गया था। इस योजना के अंतर्गत मंजूर किए गए प्रोजेक्टों को शुरू व पूरा करने की प्रोग्रेस रिपोर्ट के आधार पर शहरों की रैंकिंग फिक्स की जाती है। इस संबंधी 2023 के लिए जारी की गई रिपोर्ट के आधार पर लुधियाना को पंजाब में पहला नंबर दिया गया है।

अमृतसर ने भी जालंधर को पीछे छोड़ा
इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल जालंधर ने पंजाब में पहला स्थान हासिल किया था और लुधियाना दूसरे नंबर पर था लेकिन इस बार लुधियाना पहले नंबर पर चल रहा है और अमृतसर ने भी जालंधर को पीछे छोडकर दूसरा नंबर हासिल कर लिया है हालांकि अमृतसर को नेशनल लेवल पर 68 व जालंधर को 88 रैंक मिला है।

 नेशनल लेवल पर इस तरह हो रहा है रैंकिंग में सुधार
- इस साल आया है 32 नंबर
- 2022 में थी 48 वीं पोजीशन
- 2021 में मिला था 37 नंबर
- 2020 के दौरान 54 वें पायदान पर था लुधियाना
- एक साल में हुआ है 16 रैंक का उछाल

फैसला लेने के लिए यह अपनाया जाता है पैटर्न
- ओवरआल प्रोग्रेस
- कितने प्रोजेक्ट पूरे हुए
- ग्राउंड पर कितने प्रोजेक्ट चल रहे हैं
- कितने फीसदी काम पूरा हुआ है
- कितने प्रोजेक्टों के टेंडर लगाने का काम चल रहा है
- कितना फंड खर्च किया गया है

स्टेटस रिपोर्ट
-930 करोड के 70 प्रोजेक्टों को दी गई है मंजूरी
- 146.88 करोड की लागत से 43 प्रोजेक्ट हो गए हैं पूरे
- पाइप लाइन में हैं 783.12 करोड के 27 प्रोजेक्ट
- ग्राउंड पर चल रहे हैं 582.9 करोड के 19 प्रोजेक्ट
- 136.93 करोड़ के 8 प्रोजेक्टों के लगाए गए हैं टेंडर
- डी पी आर व सरकार से मंजूरी मिलने की स्टेज पर हैं 63.29 करोड के प्रोजेक्ट

अब तक पूरे हुए प्रोजेक्ट
- 13.39 करोड़ की लागत से सोडियम की जगह एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग
- 6.26 करोड़ की लागत से सरकारी स्कूलों में स्मार्ट स्कूल रूम का निर्माण
- 5.18 करोड़ की लागत से सिधवां वाटर फ्रंट डेवलपमेंट
- 2.38 करोड़ रुपये में सिधवां नहर के किनारे स्थित फ्लाईओवर पर एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग
- 8.58 करोड़ रुपये में कारकस यूटिलाइजेशन प्लांट का निर्माण
- 4.44 करोड़ रुपये में सीवर सफाई मशीनों की खरीद
- 4.28 करोड़ रुपये से बुड्ढे नाले में 200 क्यूसेक साफ पानी की सप्लाई का प्रोजेक्ट
- 5.25 करोड़ के डिजिटल साइनेज
- 6.54 करोड़ से सरकारी िबल्डींगों में सोलर सिस्टम लगाया
- 6.5 करोड़ से दी गई स्मार्ट टायलेट की सुविधा
- 6.45 करोड़ रुपये फायर ब्रिगेड के लिए गाड़ियों की खरीद
- 3.34 करोड़ से सरकारी स्मार्ट स्कूल का निर्माण
- 4.75 करोड़ से डीसी ऑफिस कॉम्प्लेक्स में पार्किंग का निर्माण
- 3.49 करोड़ से मिनी रोज गार्डन का सौंदर्यीकरण
- ई डब्ल्यू एस कॉलोनी में पार्कों की डेवलपमेंट
- पीएयू हॉकी मैदान में 2.58 करोड़ से बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण

 

#स्मार्ट सिटी मिशन

Source : Agency

पाठको की राय