Friday, October 23rd, 2026

निकाह के झांसे में शादीशुदा युवक ने कश्मीर ले जाकर युवती से की यौन शोषण की हदें पार, शक होने पर कबूला अपना गुनाह

कश्मीर/बेतिया.

बिहार के बेतिया में शादीशुदा होने के बाद भी शादी का झांसा देकर एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर एक युवक द्वारा यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित युवती ने अब थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। घटना बगहा पुलिस जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उसकी बहन की शादी पटखौली थाना क्षेत्र के नरवल बरवल में हुई है।

उसी गांव के निवासी अकबर अंसारी ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और बताया कि मेरी शादी नहीं हुई है। मैं तुमसे शादी करूंगा। तुम मेरे साथ भाग चलो और शादी कर लो। मैं उसके झूठे प्रेम जाल में फंसकर अपने घर-परिवार वालों से छिपकर घर से उसके साथ भाग गई। पीड़िता ने बताया कि वह मुझे कश्मीर ले गया और मुझसे कई दिनों तक मुझे अंधकार में रखकर लगातार यौन शोषण किया। साथ ही मुझे झूठा दिलासा दिलाता रहा। इधर, 10 दिन पहले मुझे पता चला कि आरोपी की शादी हो गई है और वह मुझे बरगला रहा है। जब मैं उससे सच्चाई जानने की जिद करने लगी तो उसने शादी होने की बात कबूल की। फिर वह मुझे गांव लेकर आया और मेरे घर के पास छोड़कर फरार हो गया।

इधर, थानाध्यक्ष अनंतराम ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर तुरंत कार्रवाई कर आरोपी अकबर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

#married sexual exploitation

Source : Agency

पाठको की राय