Tuesday, October 20th, 2026

प्रदेश में सेंट्रल रोड एण्ड इन्फ्रा-स्ट्रक्चर फंड के अंतर्गत 1814 करोड़ की लागत से बनेगी 600 किमी. लंबी सड़कें

भोपाल
प्रदेश में सेंट्रल
रोड एण्ड इन्फ्रा-स्ट्रक्चर फंड (CRIF)के अंतर्गत 1814 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 600 किलोमीटर लंबी सड़कों के लिए स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का भी धन्यवाद व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि केन्द्र से मिली इस महत्वपूर्ण सौगात से मध्यप्रदेश के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी, साथ ही प्रदेश में आवागमन भी सहज और सुगम हो सकेगा।

 

 

#Under the Central

Source : Agency

पाठको की राय