Tuesday, October 20th, 2026

बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत श्यामनगर में भूमि पूजन कर कार्यक्रम संपन्न

सतना
बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत नागौद (सतना) शाखा नहर की आर.डी. 33.300 किलोमीटर से 55.600 किलोमीटर तक के निर्माण कार्यो का उचेहरा जनपद अंतर्गत ग्राम श्यामनगर में भूमि पूजन कर कार्यक्रम को संबोधित किया : सांसद गणेश सिंह

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी इस परियोजना को व्यक्तिगत रूप से पूर्ण कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

बरगी नहर का काम तेज गति से चल रहा है, हमें पूर्ण विश्वास है कि शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य पूर्ण होगा और हमारे यहां कृषि के क्षेत्र में एक नवीन क्रांति का मार्ग प्रशस्त होगा।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल जी, नागौद विधायक श्री नागेंद्र सिंह जी सहित जनप्रतिनिधि गण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय