Thursday, October 22nd, 2026

जयसाई के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा, एक व्यक्ति की मौत

मुंबई
मुंबई के जयसाई के पास जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। फ्लाईओवर गिरने के बाद वहां अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुट गई है। घटना के संबंध में पूरी जानकारी अभी आनी बाकी है। बता दें कि इससे पहले सितंबर महीने में भी एक ऐसा ही हादसा हुआ था। जब मुंबई के बीकेसी इलाके में मेट्रो का निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से कई मजदूर घायल हो गए थे। इस फ्लाईओवर का निर्माण बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में चल रहा था। तभी अचानक फ्लाईओवर का हिस्सा गिर गया।

 

#Under construction

Source : Agency

पाठको की राय