Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-मरवाही में अनियंत्रित वाहन पलटा, हादसे में दो दर्जन मजदूर घायल

मरवाही.

मरवाही में मजदूरों से भरी मालवाहक अनियंत्रित होकर दुर्घटना की शिकार हो गई हादसे में मालवाहक में बैठे लगभग दो दर्जन से मजदूर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जिसमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल मरवाही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सभी मजदूर धान रोपाई के लिए आए हुए थे और वापसी के दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। सभी मजदूर मरवाही के कटरा गाव के रहने वाले थे और कासबहरा में धान रोपाई के लिए गए हुए थे और काम खत्म होने के बाद कल शाम जब सभी माल वाहक वाहन में बैठकर वापस अपने घर कटरा जाने निकले थे। उसी दौरान पीपरडाड गांव के पास जैसे ही उनकी गाड़ी पहुंची। गाड़ी से चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद आनन-फानन में 1घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वाहन में सवार सभी को चोट आई है। जिसमें से चार लोगों को गम्भीर चोट आई है। जिनका इलाज जारी है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मरवाही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

#Chhattisgarh-Marwahi#vehicle overturned#workers injured

Source : Agency

पाठको की राय