Friday, October 23rd, 2026

वैशाली में बेकाबू वैन ने शौच करने जा रहे बाढ़ पीड़ितों को रौंदा, एक की मौत

वैशाली 
वैशाली जिले के महनार स्टेशन रोड में सुरहा गांव के पास शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार पिकअप वैन ने कई बाढ़ पीड़ितों को रौंद दिया। इस हादसे में युवर्क बिंदेश्वर पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर हो गए। बाढ़ के कारण कई बाढ़ पीड़ित परिवार सड़क किनारे प्लास्टिक तानकर रह रहे हैं। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने महनार स्टेशन रोड को जाम कर दिया। टायर जलाकर प्रदर्शन भी किया। महनार स्टेशन रोड पर सड़क किनारे रह रहे बाढ़ पीड़ितों में से तीन युवक सार्वजनिक शौचालय जा रहे थे कि तभी यह घटना घटी। महनार सीएचसी में उपचार के बाद घायल दोनों युवकों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इससे पूर्व गंभीर बेहोशी की अवस्था में रामप्रीत पासवान के बेटे बिंदेश्वर पासवान (42) को आनन-फानन में स्थानीय लोग महनार सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि बिन्देश्वर पासवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक बिंदेश्वर पासवान को तीन बेटी एवं तीन बेटा है।

गंभीर रूप से घायल सुरहा गांव के रामचंद्र पासवान के पुत्र लालू पासवान तथा सहदेई के बलियाके जगलाल सहनी के पुत्र कोटन सहनी को इलाज के लिए महनार अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को विशेष उपचार के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया है। ठोकर मारने के बाद गाड़ी चालक गाड़ी समेत भाग निकलने में सफल रहा।
 

 

#Uncontrollable

Source : Agency

पाठको की राय