Sunday, October 25th, 2026

अनकंट्रोल यात्री बस नदी नाले में उतरी, मची अफरा तफरी, कोई जनहानि नहीं

जशपुर
बड़ी खबर पत्थल गाव से आ रही है। लैलूंगा से पाठलगाव की ओर आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर नदी नाले में उतर गई। बताया जा रहा कि यात्री बस पत्थलगांव की ओर आ रही थी उसी वक़्त शिवपुर मुड़ागांव के बीच नाले के पास बस अनियंत्रित हो ग्यो और सीधे नाले में उतर गई।इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी।

इस दुर्घटना में हालांकि किसी बड़ी दुर्घटना की कोई खबर नही आई है, लेकिन बीच नाले में बस के उत्तर जाने के कारण कई यात्रियों के बैग और मोबाइल पानी मे बह गए।कुछ यात्रियों को थोड़ी बहुत चोट भी आई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।पुलिस मौके पर पहुंच रही है।

खबर ये भी आ रही है कि यात्री बस में कुल 15 सवारी थे ।और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है । बताया जा रहा है कि जिस जगह घटना घटी वो लैलूंगा थाना क्षेत्र का इलाका है ।लैलूंगा पुलिस भी वहाँ मौके पर पहुँच गयी थी।पत्थलगांव और लैलूंगा पुलिस के प्रयास से सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय