Wednesday, October 21st, 2026

हरियाणा से दिल्ली आई ट्रेन में मिला लावारिस बैग, पुलिस और बम निरोधक दस्ता जुटे जांच में

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में एक ट्रेन के अंदर एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर बैग की जांच में जुटे हैं। यह बैग किसका है और इसके अंदर क्या है यह फिलहाल पता नहीं चल सका है। हरियाणा से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आई एक लोकल ट्रेन के अंदर एक लावारिस बैग मिला है। इस ट्रेन को फिलहाल दिल्ली में आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है। बम निरोधक दस्ता बैग की जांच कर रही है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है। बता दें कि, इससे पूर्व गणतंत्र दिवस से पहले गाजीपुर फूल मंडी और फिर फरवरी महीने में सीमापुरी इलाके से बरामद हुए लावारिस बैगों में आरडीएक्स जैसे शक्तिशाली विस्फोटक बरामद किए जा चुके हैं।   

 

 

#Unclaimed bag

Source : Agency

पाठको की राय