Tuesday, October 20th, 2026

PWD के SDO के घर रेड में मिली करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति


ग्वालियर। शहर की महंगी व पॉश सोसाइटी के लग्जरी मकान में रहने वाले पीडब्ल्यूडी के एसडीओ के प्राइवेट बंगले पर ईओडब्ल्यू ने रेड कर करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति का भंडाफोड़ किया है। अफसर के पास बंगले, प्लॉट, मकान व कृषि भूमि की रजिस्ट्री मिली है। इसके अलावा घर में साढ़े तीन लाख नगद व ढाई सौ ग्राम सोना भी मिला है। ईओडब्ल्यू ग्वालियर को पीडब्ल्यूडी में पदस्थ एसडीओ रविन्द्र सिंह कुशवाह के आय से अधिक संपत्ति जुटाने की शिकायत हुई थी। इसके बाद आज सुबह एसपी अमित सिंह ने टीम को लाइन अप किया। सुबह 5 बजे पुलिस टीम सीधे डीबी सिटी पहुंची।यहां उसके बेडरूम व अन्य कमरों मे रखे अलमारियों के लॉकर खंगालना शुरू किए गए। पहले तो लॉकर से साढ़े तीन लाख नगद व ढाई सौ ग्राम सोना निकला। इसके बाद एक-एक कर उसके लॉकर से एक दर्जन से ज्यादा रजिस्ट्री निकलीं। इसके बारे में टीम उससे विस्तार से पूछताछ कर रही है।

ईओडब्ल्यू टीम को यह मिला
डीबी सिटी में ड्यपलेक्स जिसे तोड़कर पूरा नया लग्जरी बनाया है।
डबरा के पास समुदन में 25 बीघा जमीन।
गणेश कॉलोनी डबरा में 30 लाख का मकान।
बिलौआ में 50 बीघा जमीन खरीदी फिर बेची।
-पीएचई कॉलोनी में प्लंॉट।
बसंत कुंज में दो प्लैट की बुकिंग।
डबरा के बालाजी कॉम्पलेक्स में दुकान।
भोपाल पटेल नगर में फ्लैट।
गुढ़ागुढ़ी नाका पर प्लॉट।
डबरा में एक 2 हजार फीट का प्लॉट।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय