Wednesday, October 21st, 2026

जीवन रक्षक सलाह देने के लिए संयुक्त राष्ट्र की टीम कर रही भारत की मदद

वाशिंगटन
भारत में मौजूद संयुक्त राष्ट्र की टीम 'सत्यापित' अभियान को बढ़ावा देने के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ काम कर रही है, जो पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान सूचना व जीवन रक्षक सलाह देने के लिए शुरू किया गया था।

महासचिव के प्रवक्ता स्टेफन दुजार्रिक ने बताया, अभियान का लक्ष्य सत्यापित व विज्ञान आधारित सामग्री व सलाह को साझा करना है। वहीं संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) राष्ट्रीय टीकाकरण रणनीति में मदद कर रहा है।
 
उधर, यूएसएड की प्रशासक सामांथा पावर ने भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू के साथ ऑनलाइन बैठक की। जिसमें कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद के अमेरिकी संकल्प को दोहराया।

 

#UN team

Source : Agency

पाठको की राय