Tuesday, October 20th, 2026

रणदीप हुड्डा को UN ने एंबेसडर के पद से हटाया

मुंबई
रणदीप हुड्डा इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर आपत्तिजनक मजाक किया था। रणदीप हुड्डा के जोक को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आड़े हाथ लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की जा रही है। लोगों ने उनके जोक को सेक्सिस्ट और जातिवादी बताया है।

रणदीप हुड्डा के खिलाफ UN का एक्शन
अब खबर है कि अभिनेता को यूनाइटेड नेशन ने जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण सम्मेलन (सीएमएस) के एम्बेसडर के पद से हटा दिया है। यह कदम एक पुराने वीडियो के वायरल होने के बाद उठाया गया है, जिसमें अभिनेता को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का मजाक बनाते हुए देखा गया था। संयुक्त राष्ट्र सचिवालय ने एक बयान में कहा कि अभिनेता रणदीप हुड्डा को जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण सम्मेलन (सीएमएस) के एम्बेसडर के पद से हटा दिया गया है।

सीएमएस सचिवालय ने कहा कि उन्हें हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप के बारे में पता चला और वीडियो में की गई टिप्पणियों को "आपत्तिजनक" पाया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि जब हुड्डा को फरवरी 2020 में प्रवासी प्रजातियों के लिए सीएमएस एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था, उस समय संगठन इस वीडियो से अनजान था। अब जानकारी होने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है। बता दें ये वीडियो 2012 का है।

 

 

#रणदीप हुड्डा

Source : Agency

पाठको की राय