Wednesday, October 21st, 2026

उमेश यादव की चमकी किस्मत, इस चैंपियन टीम ने 5.80 करोड़ में खरीदा

नई दिल्ली
आईपीएल 2024 की नीलामी में कुल 333 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया था, जिसमें बड़े खिलाड़ी शामिल रहे। इस मिनी ऑक्शन में भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव का नाम भी शामिल है, जहां कई खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी। वहीं उमेश यादव की किस्मत भी चमकती हुई दिखाई दी। उन्हें खरीदने के लिए कई टीमों ने बोली लगाई, लेकिन उस खरीद की रेस में गुजरात टाइटंस ने बाजी मार ली। उमेश यादव ने इस आईपीएल 2024 नीलामी में बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था। गुजरात टाइटंस और कोलकाता कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें टीम में लेने के लिए जद्दोजहद की, लेकिन आखिरकार गुजरात ने उन्हें 5.80 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया। आईपीएल 2024 सीजन अप्रैल-मई में शुरू होने की संभावना है।

उमेश यादव का आईपीएल करियर
यादव काफी लंबे समय से आईपीएल के हिस्सा हैं। यादव ने साल 2010 में पहली बार आईपीएल में हिस्सा लिया था और तभी से हर साल ये आईपीएल में खेलते हुए नज़र आते रहते हैं। उमेश यादव के आईपीएल करियर पर नज़र डाले तो उन्होंने अब तक अपने करियर में 141 आईपीएल मुकाबले खेले हैं जिसके 140 पारियों में 8.38 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 136 विकेट हासिल किया है। उमेश यादव ने आईपीएल में 50 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 196 रन  बनाए हैं।

 

#उमेश यादव

Source : Agency

पाठको की राय