Monday, October 19th, 2026

उमरिया की हॉकी टीम उत्तर प्रदेश को 1-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया

उमरिया
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2022 का आयोजन दिनांक 17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित किया गया जिसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पाली जिला उमरिया की हॉकी टीम उत्तर प्रदेश को 1-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जिसमें विद्यालय के प्राचार्य तेज सिंह रघुवंशी , पीटीआई अशोक कुमार वर्मा, लक्ष्मी रजक अधीक्षक , सतीश कुमार मरावी , अधीक्षिका अर्चना ,लोकेश कुमार स्पेशल कोच शिवम सोंधिया एवं संजय चौधरी तथा विद्यालय के स्टॉफ सतीश कुमार गुप्ता , उषा राजपूत , मंगल प्रसाद शरणागत एवं आरती राम का विशेष योगदान रहा विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्राओं को बधाईयां प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

Source : Agency

पाठको की राय