Wednesday, October 21st, 2026

उमर अकमल अब अमेरिका के लिए खेलेंगे लीग क्रिकेट, पाकिस्तान छोड़ा

  कराची            
       
पाकिस्तान के विवादास्पद क्रिकेटर उमर अकमल ने अमेरिका में लीग क्रिकेट खेलने के लिए देश छोड़ दिया है. अकमल पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत प्रतिबंध लगा था जो हाल में समाप्त हुआ.

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार इस 31 साल के क्रिकेटर ने नॉर्दर्न क्रिकेट कैलिफोर्निया एसोसिएशन के साथ थोड़े समय के लिए अनुबंध किया है, लेकिन उन्होंने इसे भविष्य में आगे बढ़ाने का विकल्प खुला रखा, जिससे उनके पाकिस्तान क्रिकेट के साथ रिश्ते समाप्त हो जाएंगे.

अकमल ने इस सत्र में पीसीबी क्रिकेट एसोसिएशन टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया थाm जिसमें उन्होंने सेंट्रल पंजाब सेकंड इलेवन की तरफ से 0, 14, 7, 16 और 29 रन की पारियां खेली थीं. इसके बाद ही उन्होंने कैलिफोर्निया जाने का फैसला किया.

कायदे आजम ट्रॉफी 20 अक्टूबर से शुरू होगी और यह स्पष्ट नहीं है कि अकमल इस शीर्ष घरेलू टूर्नामेंट में खेलने के लिए वापसी करेंगे या नहीं.

वेबसाइट ने दावा किया है कि अकमल की वापसी का क्रिकेट समुदाय में स्वागत नहीं किया गया था और उन्हें नेशनल टी20 कप के लिए नहीं चुना गया था.

 

#उमर अकमल

Source : Agency

पाठको की राय