Tuesday, October 20th, 2026

बारिश-ओलावृष्टि से परेशान किसान, CM शिवराज सिंह का जनवरी में ही मुआवजा देने का राजस्व अमले को अल्टीमेटम

भोपाल
मध्य प्रदेश में कई सप्ताह से बेमौसम बारिश औऱ ओलावृष्टि के कहर से अब किसान परेशान होने लगा है। फसल बरबाद होने के बाद उसे नुकसान का मुआवजा मिलने में हो रही देरी की वजह से उसका गुस्सा चेहरे औऱ सड़क पर दिखाई दिया है। किसान की परेशानियों को देखकर शुक्रवार से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिलों के दौरों के लिए निकले हैं जहां उन्होंने राजस्व अमले को साफ शब्दों में कह दिया है कि किसान को किसी भी हालत में जनवरी में ही मुआवजा बांट दिया जाना चाहिए। बेमौसम बारिश के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों निवाड़ी, दतिया, अशोक नगर, गुना, विदिशा, राजगढ़, मंदसौर, उज्जैन, आगर मालवा, सागर, टीकमगढ़ सहित कुछ अन्य जिलों में किसान के खेतों की फसलें ही जमीन पर बिछ गई है। जो फसलें बची हैं, उनके दाने अच्छे नहीं बचे हैं। इससे किसानों को नुकसान हुआ कई जिलों से किसानों के रोने और गुस्से में चक्काजाम करने की तस्वीरें सामने आईं। सागर के एक किसान ने तो चने की खराब फसल पर बुंदेली गाना बना दिया है।

सीएम निकले किसानों से मिलने
शुक्रवार को सीएम चौहान निवाड़ी के पृथ्वीपुर और अशोक नगर जिले में किसानों के पास पहुंचे। आज वे राजगढ़ और विदिशा में जा रहे हैं। सीएम ने किसानों के दर्द को पृथ्वीपुर में अपनी गाड़ी पर खड़े होकर सुना और उस वायरल वीडियो का जिक्र किया जिसमें क्षेत्र की एक वृद्ध ग्रामीण महिला फसल बरबाद होने के बाद रोती दिखाई दे रही है। उन्होंने किसानों को कहा कि वे चिंता नहीं करें, बारिश व ओलावृष्टि के नुकसान का मुआवजा इसी महीने उन्हें दिलावाया जाएगा। कलेक्टर और राजस्व अमले को तुरंत सर्वे पूरा कर मुआवजा वितरण इसी महीने करने के निर्देश दिए।

 

 

#cm#shivraj#cheif minister

Source : Agency

पाठको की राय